फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने सीएचसी में टीकाकरण अभियान शुरू किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सीएचसी परिसर से सोमवार को विधायक केपी मलिक ने फीता काटकर खसरा और रुबेला टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया और कई बच्चों को मौके पर टीका लगाकर उन्हें कार्ड वितरित किए गए।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह सीएचसी में विधायक केपी मलिक, सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक व ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक सचिन मलिक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर खसरा और रुबेला टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को शासन द्वारा स्वास्थ्य संबंधित संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर कई बच्चों को विधायक की मौजूदगी में टीका लगाया गया और उनके अभिभावकों को कार्ड वितरित किए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक ने बताया कि 26 नवंबर से 31 दिसंबर तक प्रदेश में 7.64 करोड बच्चों को खसरा/ रुबेला के टीके लगाने के लिए अभियान शुरू किया। बागपत जनपद में 9 माह से 15 वर्ष से कम आयु के सात लाख बच्चों को विशेष अभियान चलाकर टीके लगाए जाएंगे। बताया कि सोमवार को कंडेरा और बिराल क्षेत्र में 55 टीमों को टीकाकरण मेें लगाया। सचिन मलिक ने बताया कि सीएचसी में प्रतिदिन टीकाकरण के लिए कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें