फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यो का निरीक्षण किया, स्वच्छता सर्वेक्षण की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों का निरीक्षण, स्वच्छता सर्वेक्षण की जानकारी दी
विज्ञापन

बागपत। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के तहत गांवों में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। रास्तों की मरम्मत कराई जा रही है। जलभराव से लोगों को निजात दिलाने का कार्य चल रहा है। शुक्रवार को डीपीआरओ ने पिलाना ब्लॉक के लुहारा, रोशनगढ़, मेवला और खट्टा प्रहलादपुर गांव का निरीक्षण किया।
जिले के 245 गांवों में स्वच्छता अभियान के तहत गांवों से गंदगी तो हटाई जा रही है। इसके साथ-साथ रास्ते और जलभराव की समस्या का भी निदान कराया जा रहा है। भारत सरकार की ओर से द्वितीय चरण का स्वच्छता सर्वेक्षण निर्धारित किया गया है, जिसका 20 नवंबर से शुभारंभ हो चुका है। टीमें गांवों में पहुंचकर निरीक्षण कर रही हैं। प्रशासन ने अभियान को आंदोलन के रूप में लिया है। गांवों में स्वच्छता कार्यक्रमों के तहत विकास कार्यों को अमली जामा पहनाया या जा रहा है। रास्ते और जलभराव की समस्या को दूर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को डीपीआरओ आलोक शर्मा ने पिलाना ब्लॉक के गांवों का औचक निरीक्षण किया। विकास कार्यों की जांच की और स्वच्छ अभियान की गतिविधियों को पड़ताल की। लुहारा, रोशनगढ़, मेवला, खट्टा प्रहलादपुर गांव पहुंचकर निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान और बीडीओ को निर्देशित करते हुए स्वच्छता सर्वेक्षण की पूरी जानकारी दी। कहा कि हर गांव में सफाई अभियान चल रहा है। विकास कार्य कराए जा रहे हैं। परिषदीय स्कूलों को पंचायत निधि से चमकाया जा रहा है। उन्होंने सभी प्रधान और बीडीओ से जिले को स्वच्छता में अव्वल कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें