बड़ौत (बागपत)।
बृहस्पतिवार को शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल विभिन्न समस्याओं को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह से मिला और शिक्षकों की समस्याओं से रूबरू कराकर मांगों को जल्द से जल्द पूरी कराने की मांग की। केंद्रीय राज्यमंत्री ने शिक्षकों को समस्याएं हल कराने आश्वासन दिया।
इससे पूर्व अर्जुनपुरम में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिक्षक प्रतिनिधि राजीव तोमर ने कहा कि शिक्षकों का उत्पीड़न कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। शिक्षकों की मांगों को लेकर वे शिक्षकों के साथ आंदोलित होकर संघर्ष कर रहे हैं और समय-समय पर मांगों को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग के अफसरों से वार्ता कर रहे हैं। कई मांग पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी भी कई महत्वपूर्ण मांगे अधर में लटकी है, जल्द उन मांगों को भी पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल शिक्षक नेता राजीव तोमर के नेतृत्व में मानव संसाधन विकास और जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण राज्यमंत्री भारत सरकार डॉ. सत्यपाल सिंह से मिले और शिक्षा विभाग में फैले भ्रष्टाचार, वर्ष 2016 से पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षकों की पेंशन, पुनर्निरीक्षण, सातवें पे कमीशन का अवशेष एरियर, मृतक आश्रित शिक्षकों की समस्या, चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान व पदोन्नति प्रकरण आदि समस्याएं बताई। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने जल्द से जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। संचालन नरेंद्र ने किया। इसमें संजीव, अशोक, प्रवीण, राज कुमार, सहदेव, सतीश, संदीप, राजवीर, प्रमोद आदि रहे।