फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रटौल में बुखार से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव में बुखार जानलेवा साबित हो रहा है। 30 वर्षीय युवक की दिल्ली के अस्पताल में बुखार के चलते मौत हो गई। दर्जनों लोग पीड़ित है। मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया।
विज्ञापन

रटौल गांव में सोनू पुत्र फैय्याज पिछले आठ दिन से बुखार से पीड़ित चल रहा था। नजदीक के चिकित्सकों के यहां उपचार करवाता रहा, लेकिन यहां आराम नहीं मिला। शनिवार को परिजनों ने दिल्ली के एक अस्पताल में सोनू को भर्ती कराया । वहां भी उसे आराम नहीं मिल रहा था, जिसके चलते रविवार की सुबह मौत हो गई। परिजनों को मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। गांव में शव के पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक किया । गांव में गर्मी और सर्दी के मौसम में बुखार से सबसे ज्यादा मौत होती है। गांव के इरफान, ओमपाल, इलियास, सादिक, अय्यूब, देवेंद्र, सतीश, इमरान ने डीएम से हस्तक्षेप कर गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें