फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़ल में सातवें दिन भी जारी रहा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

भड़ल गांव में चर्म शोधन इकाइयों को स्थानांतरित कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों का चल रहा धरना सातवें दिन भी जारी रहा। मंगलवार से धरने पर महिलाएं और बच्चे भी बैठेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण पिछले सात दिन से धरने पर बैठे हैं, लेकिन अफसर एक बार भी ग्रामीणों का हाल जानने नहीं पहुंचे। शासन-प्रशासन समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है। चर्म शोधन इकाइयों से निकलने वाले दूषित पानी के कारण कई लोगों की बीमारी से मौत हो चुकी है। चर्म शोधन इकाइयों को गांव से पांच मीटर दूर स्थानांतरित नहीं किया जा रहा है। निर्णय लिया कि मंगलवार से धरने पर महिलाएं व बच्चे भी बैठेंगे। चेतावनी दी कि प्रशासन धरने को हल्के में न लें। शीघ्र ही पंचायत कर आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। जब तक चर्म शोधन इकाइयों को स्थानांतरित नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इसमें राजू डायरेक्टर, धर्मपाल, अभिषेक चित्रकूट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजपाल सिंह, देवेंद्र प्रधान, जितेंद्र राणा, राजेंद्र सिंह, ईश्वर, कपिल, रामनिवास, इकबाल सिंह, अजयपाल, मतलूब, यासीन, बाला, खलील, वीर सैन, जग मेहर, भोपाल सिंह, डॉ. भवानी सिंह, वेदपाल, रामपाल, चंद्रवीर, प्रमोद, शहजाद आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें