फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राली का टायर फटने से मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। ट्रैक्टर-ट्राली में गैस कटर से काम कर रहा मिस्त्री ट्राली का टायर फटने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां पर उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव निनाना का निवासी 30 वर्षीय जब्बार नई बस्ती में मिस्त्री का काम करता था। बृहस्पतिवार सुबह वह एक ट्रैक्टर-ट्राली की मरम्मत कर रहा था। जब वह गैस कटर से बोल्ट काट रहा था तो ट्राली में लगे टायर ने आग पकड़ ली और वह रिम सहित फट गया। इससे उसका सिर क्षतिग्रस्त हो गया। उसने एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो परिजनों ने कोई कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें