फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बड़ौत। लुहारी गांव के लोगों ने जर्जर विद्युत लाइन हटवाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया और जल्द कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को काफी संख्या में लोग समाजसेवी और पूर्व सैनिक सुभाषचंद कश्यप के नेतृत्व में गांव मेें एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आए दिन विद्युत लाइन ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बनी है। गत दिनों गांव के रामपाल कश्यप की सात वर्षीय बेटी सलोनी एचटी लाइन गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी। रामपाल की दो भैंस की मौत हो गई थी। दो साल पहले इसी जर्जर हालत के चलते गांव के संजय कश्यप का आठ वर्षीय बेटे की मौत हो चुकी थी। लेकिन बार-बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही। प्रदर्शन करने वालों मेें रामपाल कश्यप, गीता कश्यप, सौरभ, कविता, सविता, शालू कश्यप, सीमा, राम सिंह और प्रवेश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें