फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. सिमंत राय नीमा के अध्यक्ष मनोनीत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर की नेहरू रोड पर बृहस्पतिवार को नीमा (नेशनल इंटिग्रेडिट मेडिकल एसोसिएशन) के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर बनाने पर मंथन किया गया। बैठक के दौरान डॉ. सिमंत राय को नीमा का अध्यक्ष और डॉ. इरफान को सचिव मनोनीत किया। इन पदाधिकारियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता डॉ. अमित खोखर ने की और संचालन डॉ. सिमंत राय ने किया। डॉ. खोखर ने कहा कि चिकित्सक भगवान का दूसरा रूप होता है। लेकिन आज कुछ लोग स्वार्थ में इस पेशे को बदनाम कर रहे हैं। इस दिशा में सुधार की जरूरत है। डा. सिमंत राय ने कहा कि चिकित्सक के पास आने वाले मरीज को यदि सही समय पर सही उपचार मिल जाए तो स्वास्थ्य सेवाएं सुधर सकती हैं। सभी सदस्यों ने स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के प्रयासों का भरोसा दिलाया। बाद में नीमा के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक डॉ. केके शर्मा ने डॉ. सिमंत राय को अध्यक्ष, डॉ. अमित खोखर को उपाध्यक्ष, डॉ. इरफान को सचिव, डॉ. मनोज तोमर को कोषाध्यक्ष, डॉ. रश्मि दांगी को सह सचिव पद पर मनोनीत किया। नीमा के सदस्यों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें