फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी अभ्यर्थियों ने कलक्ट्रेट में निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बीटीसी अभ्यर्थियों ने कलक्ट्रेट में मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों ने जुलूस निकाला। मुख्यमंत्री के नाम लिखित दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कलक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा। मांग न माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट में बीटीसी अभ्यर्थी एकत्र हुए। यहां उन्होंने जुलूस निकालकर नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा टीईटी की परीक्षा का और शिक्षकों के लिए भर्ती का कार्यक्रम जारी हो चुका है। भर्ती दिसंबर माह में होनी प्रस्तावित है। तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा आठ से दस मई को हुई और चौथे सेमेस्टर 21 सितंबर को पूरा हो रहा, अभी तक परीक्षा कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ। एनसीटीई द्वारा प्राथमिक शिक्षा शास्त्र में सैकड़ों छात्र दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स कर रहे हैं। अभ्यर्थियों को प्राथमिक शिक्षक भर्ती से वंचित करने हेतु ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं। यदि ऐसा हुआ तो 80 हजार प्रशिक्षुओं का भविष्य अंधकार में हो जाएगा। प्राथमिक शिक्षक भर्ती में बीटीसी 2015 बैच के प्रशिक्षुओं को मिलना चाहिए। अभ्यर्थियों को भी प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक नियुक्ति के योग्य माना जाए। केवल बीटीसी डीएलएड अभ्यर्थी ही प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्ति के पात्र है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के योग्य है। मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम ओसी को सौंपा। अध्यक्ष संजीत कुमार चौहान, उपाध्यक्ष दुष्यंत कुमार, कोषाध्यक्ष जतिन दत्त शर्मा, प्रीतपाल, आदित्य तोमर, विश्वदीप, सागर धामा, वरूण धामा, भीम सिंह चौहान, महामंत्री गजेंद्र सिंह नैन, प्रियंका, दीपा, सोनम आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें