फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ चौधरी ने पूरे विश्व पर छोड़ी भारत की छाप : राज्यवर्धन सिंह राठौर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। एशियाई खेलों में भारतीय युवा निशानेबाजों के प्रदर्शन से गदगद केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने खुशी जताई है। राठौर ने बधाई देते हुए कहा कि 16 साल के सौरभ चौधरी ने पूरे विश्व पर भारत की छाप छोड़ी है। शार्दुल विहान ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

फेस बुक एकाउंट के जरिये केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने मेरठ के सौरभ चौधरी और शार्दुल विहान को शानदार निशानेबाजी पर बधाई दी। राठौर ने लिखा है कि 16 वर्ष की उम्र, पहले एशियाई खेल और स्वर्ण पदक। सौरभ चौधरी ने अपने अतुलनीय प्रदर्शन से पूरे विश्व पर भारत की छाप छोड़ दी है। शाबाश सौरभ, जीत हमेशा आपके कदम चूमती रहे।
शार्दुल विहान के मेडल जीतने के बाद उन्होंने लिखा कि भारतीय शूटर्स का शानदार प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी है। 15 साल के शार्दुल विहान ने डबल ट्रैप शूटिंग में मेडल जीतकर शूटिंग में भारत को पदक तालिका में आठवें स्थान पर पहुंचा दिया। सभी निशानेबाजों को उनके प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं। इससे पहले उन्होंने मेरठ के रवि कुमार को भी सोशल मीडिया के जरिये बधाई दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें