बड़ौत (बागपत)।
इस्तांबुल मेें चल रहे यासिर दोगू इंटरनेशनल टूर्नामेंट में मलकपुर गांव के अंतरराष्ट्रीय पहलवान ने विदेशी पहलवानों को पटखनी देकर फाइनल में प्रवेश किया। सूचना पर गांव में खुशी का माहौल बन गया।
प्रधान कृष्णपाल और डॉ. प्रताप लोयन ने बताया कि इस्तांबुल में कई दिन से यासिर दोगू इंटरनेशनल चैंपियनशिप चल रही है। इसमें मलकपुर गांव के अंतरराष्ट्रीय पहलवान संदीप तोमर ने बेलारूस के आंद्रेय को 7-4 से अजर बेजान के परवेज इब्राहिमाव को 3-1 से और मिराका लाल को 6-4 से हराकर फाइनल मेें प्रवेश किया। टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन के बल पर संदीप तोमर का अगले माह होने वाले एशियाई खेलों मेें भी पदक के प्रबल दावेदार हैं। सूचना पर ग्रामीणों में हर्ष की लहर दौड़ गई। प्रधान ने गांव पहुंचने पर पहलवान का स्वागत करने का निर्णय लिया। खुशी जताने वालों मेें मोहित, आकाश, दीपक, सुनील, प्रमोद, धर्मेंद्र, प्रवीण, सूरज, अमित शामिल रहे।