बागपत। केंद्र सरकार के सीडीएससीओ धर्मवीर सिंह ने मेरठ और बागपत के औषधि निरीक्षक के साथ ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने दस्तावेज देखे। डोनरों से फोन पर बात की गई। ब्लड के रख-रखाव को देखा। सीएमएस के आवेदन पर लाइसेंस का नवीकरण किया।
औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने बताया कि बुधवार को सीडीएससीओ धर्मवीर सिंह और मेरठ के सहायक आयुक्त (औषधि) राजेश श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने रक्त से संबंधित अभिलेखों का गहनता से परीक्षण किया। ब्लड के रख-रखाव को देखा। खून में मिलने वाले हिमोग्लोबिन की जांच की। यहां उन्हें सब मानक के अनुसार मिला। इसके बाद उन्होंने रक्तदाताओं से फोन पर वार्ता की। इसमें उन्होंने सभी सही बातें बताई। वैभव बब्बर ने बताया कि ब्लड बैंक के लिए नवीनीकरण के लिए सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह ने आवेदन किया हुआ । नवीनीकरण से संबंधित सभी दस्तावेजों को देखा जो सही मिले। सभी कार्य उन्हें मानक के अनुसार मिला। लाइसेंस का रैनूवल किया। इसके अलावा ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. अनुराग वार्ष्णेय से आधुनिक मशीनें लगाने सलाह दी। कहा कि इसका भी लाइसेंस जारी होता है। मशीनें लगते ही प्रक्रिया पूरी करा दी जाएगी। आधुनिक मशीनें लगने से ब्लड में मिलने वाले सभी तत्वों की सही प्रकार से जांच की जा सकती है।