फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट में अव्वल रहने वाली बागपत टीम का स्वागत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे स्थित ग्रौवेल स्कूल गर्ल्स विंग में मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित किया, इसमें गाजियाबाद में सातवीं अजय वालिया क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली बागपत की टीम को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ करते हुए स्कूल के डायरेक्टर और जिला क्रिकेट एसोसिएशन बागपत के जिलाध्यक्ष विश्वास चौधरी ने बताया कि गाजियाबाद में 21 मई से आठ जुलाई तक सातवीं अजय वालिया क्रिकेट चैंपियनशिप चली, इसमें बागपत, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद समेत अन्य जनपदों की टीमों ने भाग लिया। बागपत की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। बागपत की टीम ने कुल 31 मुकाबले जीतते हुए ट्राफी पर कब्जा किया। प्रशांत राज वत्स को सर्र्वश्रेष्ठ बल्लेबाज व हर्ष कुमार को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। फाइनल में मैन ऑफ द मैच रहे प्रशांत राज व सीनियर खिलाड़ी आकाश तोमर को एक-एक बैट पुरस्कार के तौर पर दिया। विजेता टीम को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान अश्वनी तोमर, रामबीर, अजहर, राजीव, यतेंद्र, आनंद, अमित, बिट्टू, पंकज, शकील, फरहान, संजीव, राहुल, अमित तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें