फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबन्दीं से क्षुब्ध परिवार ने सीएम को पत्र लिखा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बरनावा गांव में चकबंदी प्रक्रिया के दौरान न्याय न मिलने से क्षुब्ध एक परिवार ने सीएम और मंडलायुक्त को पत्र भेजा। दूसरी तरफ बरनावा पुलिस चौकी इंचार्ज पर मोटी रकम लेकर उनकी जमीन पर अवैध निर्माण कराने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

बरनावा गांव निवासी आदेश कुमार शर्मा पुत्र जगमोहन शर्मा व उसका परिवार अपनी पैतृक जमीन पाने के लिये चकबंदी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के चक्कर काट रहा है। लेकिन तमाम जद्दोजहद के बाद भी जमीन पर हक नहीं मिल पा रहा हैं। पूर्व में भी इस परिवार ने आत्मदाह की चेतावनी दी थी। जिसके बाद चकबंदी अधिकारियों ने जमीन की नापतौल कर निशानदेही की थी। लेकिन यह परिवार अभी तक अपनी जमीन पर काबिज होने के लिए भटक रहा है। अब इस परिवार का आरोप है कि उनके चक संख्या 128 व 391 के प्रदिष्ट गाटा संख्या 3208 पर गांव का ही एक व्यक्ति अवैध निर्माण कर रहा थ्रा। इसकी शिकायत एसडीएम बड़ौत और चकबंदी अधिकारियों को की गई, जिस पर अधिकारियों ने बिनौली पुलिस को अवैध निर्माण रुकवाने के आदेश जारी किए। आरोप है कि चौकी इंचार्ज बरनावा ने विपक्षियों से मिलीभगत कर रातोंरात उनकी जमीन पर अवैध निर्माण करा दिया, जिससे क्षुब्ध होकर पीड़ित परिवार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव व मंडलायुक्त मेरठ को पत्र भी भेजा है। इस बाबत चौकी इंचार्ज आनंद प्रकाश ने कहा आरोप निराधार है। जमीन पर किया जा रहा निर्माण तत्काल रुकवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें