बड़ौत (बागपत)। स्वास्थ्य सेवाओं को ओर बेहतर बनाने के लिए मंगलवार को एसीएमओ ने सीएचसी का निरीक्षण किया और विभागीय रिकार्ड की जांच की। उन्होंने चिकित्सकों को मरीजों का सही ढंग से इलाज करने के निर्देश दिए।
एसीएमओ डॉ. नीरज त्यागी मंगलवार को सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे तो चिकित्सकों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने विभागीय रिकार्ड की जांच की। इसके बाद उन्होंने सीएचसी परिसर का दौरा कर साफ-सफाई व्यवस्था के अलावा मरीजों के लिए पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही मरीजों को देने वाली दवा के बारे मेें जानकारी ली। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक और ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक सचिन मलिक की विभागीय रिकार्ड पूरा रखने पर सराहना की। इसके बाद उन्होंने सीएचसी में तैनात चिकित्सकों से मरीजों का सही तरीके से इलाज करने के निर्देश दिए। लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।