बड़ौत (बागपत)।
कोताना रोड पर स्थित बहुउद्देश्य स्टेडियम का शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह और यूपी कैबिनेट खेल मंत्री चेतन चौहान उद्घाटन करेंगे। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को जिला क्रीड़ा अधिकारी ने भी स्टेडियम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
वर्र्ष 2014 में बहुउद्देश्य स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू होने से बड़ौत तहसील क्षेत्र सहित जनपद के खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन त्यागी ने बताया कि स्टेडियम का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। स्टेडियम के निर्माण में 6 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत आई है। इस वातानुकूलित स्टेडियम का शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह और यूपी कैबिनेट खेल मंत्री चेतन चौहान उद्घाटन करेंगे। उन्होंने निरीक्षण के दौरान तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर कोच रवि जाटव, अंतरराष्ट्रीय पहलवान धर्मेंद्र खोखर, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के पीटीआई विजय कुमार आदि मौजूद रहे।