फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे में जान, पहले ही दिन गुजरे हजारों वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। आधे-अधूरे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के बाद पहले दिन ही हजारों वाहन गुजरे। कुंडली से लेकर दुहाई तक अधिकतर वाहनों की संख्या अधिक रही। एक्सप्रेस-वे पर ओवर स्पीड और ओवरलोड वाहन खूब गुजरे। प्रतिबंध के बाद भी दुपहिया वाहन एक्सप्रेस-वे पर दौड़ते दिखाई दिए, इसके चलते खतरे की आशंका बनीं रही।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे राष्ट्र को समर्पित किया । उद्घाटन हुआ तो एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को वाहनों ने बेतरतीब तरीके से फर्राटा भी भरा। गाजियाबाद के दुहाई से हरियाणा के सोनीपत कुंडली तक के टुकड़े पर वाहनों की सबसे ज्यादा आवाजाही रही। एक्सप्रेस-वे पर अभी टोल शुल्क वसूलना शुरू नहीं किया गया है। वाहनों की एंट्री फ्री है। एनएचएआई ने शुरूआत के 15 दिन सिर्फ ट्रायल के लिए रखे हैं, ताकि तब तक निर्माण भी पूरा हो जाए और वाहन चालकों के लिए सुविधाएं भी स्थापित की जा सकें। पहले ही दिन हजारों वाहन गुजरे। कुछ वाहन चालकों ने सारे नियम और सुरक्षा ताक पर रख दी। ओवरस्पीड वाहनों ने खतरों को न्योता दिया। बाइक, स्कूटर और साइकिल जैसे वाहन एक्सप्रेस-वे पर प्रतिबंधित है, लेकिन इन्होंने खूब फर्राटा भरा।


एक्सप्रेस-वे पर इसलिए बढ़े वाहन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर और सोनीपत-मेरठ हाइवे की हालत खस्ता है। गाजियाबाद, मेरठ और बागपत से हरियाणा और दिल्ली आने जाने के लिए यह रास्ता लोगों की पहली पसंद बन गया है। यही वजह है कि पहले ही दिन इस पर वाहनों की संख्या अधिक देखने को मिली।
विज्ञापन



पर्यटक स्थल बन गया एक्सप्रेस-वे
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर्यटक स्थल की तरह बन गया है। असल में एक्सप्रेस-वे पर बनाए गए एतिहासिक स्थलों की प्रतिकृति के अलावा फव्वारों को देखने के लिए दूर-दराज से लोग पहुंच रहे हैं। सोनीपत में बनाई डिजीटल गैलरी को अभी आम जन के लिए नहीं खोला गया है।


20 किमी के टुकड़े से विकास की संभावना
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का बागपत में करीब 20.125 किमी का टुकड़ा है। काठा, मवी कलां, खेकड़ा, रावण उर्फ बड़ा गांव, नंगला बहेड़ी, लहचौड़ा, गौना, सिंगौली तगा, शरफाबाद, आलम गिरपुर उर्फ टुकाली एवं फुलैरा गांव से होकर एक्सप्रेस-वे गुजरता है। मवी कलां में इंटर चेंज बनाया गया है। विकास को तरस रहे जिले के लोगों को उम्मीद है कि एक्सप्रेस-वे का यह टुकड़ा बनने के कारण बागपत और खेकड़ा के बीच अधिक विकास होगा।

कब शुरू होगी जनसुविधाएं
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का निर्माण अंतिम दौर में है। 135 किमी के एक्सप्रेस-वे पर आठ जगह हाइवे नेस्ट बनाने की योजना है, इनमें जलपान और खानपान की सुविधाएं मिलेगी। एक्सप्रेस-वे की बगल में पेट्रोल पंप, मोटल्स, रेस्ट एरिया, वॉश रूम, रेस्टोरेंट, दुकानें और रिपेयर सर्विस रहेगी। लेकिन निर्धारित समय में जन सुविधाओं की शुरूआत नहीं हो सकी है। देखने वाली बात यह होगी एनएचएआई कब टोल का नोटिफिकेशन करता है और कब सुविधा मिलनी शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें