बागपत। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बागपत में चल रहे चरित्र निर्माण शिविर में चौथे दिन भी योग की विभिन्न यौगिक क्रियाएं कराई। प्रशिक्षक जितेंद्र आर्य एवं अभिषेक आर्य ने बच्चों को योग के कुछ महत्वपूर्ण बातों से अवगत कराया। जागरूक किया नियमित रूप से सभी को योग करना चाहिए। इससे शरीर स्वस्थ और मन शांत हो जाता है। बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। परिवार के हर सदस्यों को नियमित रूप से योग करना चाहिए। अध्यक्ष राकेश आर्य एवं प्रधानाचार्य कमल कुमार ने योग की महत्व बताई। कपिल कुमार, बीना, सुनीता, कनिका मौजूद रहे।
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। शिंजन योग ट्रस्ट के तत्वावधान में सरस्वती शिशु विद्यालय में चल रहे योग शिविर में प्रशिक्षक राम सिंह ने विभिन्न क्रियाएं कराई। इसके लाभ बताए। प्रधानाचार्य उपेंद्र दत्त शर्मा योग ने साधकों को योग की महत्ता बताई। इसमें मास्टर अमर सिंह, रामनिवास, कमला का सहयोग रहा।