फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिटनेस में फेल मिले कई स्कूल वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिटनेस में फेल मिले कई स्कूल वाहन
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। नगर में संचालित निजी स्कूलों के वाहनों की फिटनेस और अन्य मानकों की जांच के लिए शुक्रवार को एआरटीओ ने चेकिंग अभियान चलाया। इसमें कई स्कूल वाहन फिटनेस सहित अन्य मानकों में फेल मिले। सात वाहनों को सीज कर बाकी वाहन संचालकों को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

बता दें कि स्कूल वाहनों की खराब हालत के कारण अक्सर बच्चों की जिंदगी खतरे में पड़ती रही है। ऐसे हादसों के मद्देनजर ही एआरटीओ आरपी मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने नगर में संचालित स्कूलों के वाहनों की फिटनेस को लेकर अन्य मानकाें की जांच की। इससे स्कूल संचालकों मेें हड़कंप मच गया। टीम ने नगर की छपरौली रोड, बिजरौल रोड सहित कई मार्गों पर संचालित निजी स्कूलों की बसों की जांच की। जांच के दौरान कई वाहनों की फिटनेस खराब पाई गई। एआरटीओ आरपी मिश्रा ने बताया कि चेकिंग के दौरान सात वाहनों को सीज किया गया और 13 वाहनों का चालान किया गया। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें