फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूलों के छह वाहनों के किए चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्राइवेट स्कूलों में चलने वाले खटारा वाहनों और दस्तावेज नहीं रखने वाले वाहनों के खिलाफ एआरटीओ ने अभियान चलाया। मंगलवार को छह गाड़ी के चालान किए। चेतावनी दी दोबारा जांच में पकड़े गए तो सीज की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कुशीनगर रेल हादसे के बाद एआरटीओ की ओर से शासन के निर्देश पर प्राइवेट स्कूल संचालकों के खिलाफ अभियान चलाया। छात्र-छात्राओं को लाने-ले जाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देशित किया। इसके लिए जिला और तहसील स्तर पर डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने टीम का गठन किया। एआरटीओ आरपी मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को प्राइवेट स्कूलों में लगे छह वाहनों का चालान किया। इसमें अनफिट, परमिट, सीट से ज्यादा बच्चों को भरकर ले जाने के मामले में चालान किया। वहीं चेतावनी दी है कि दोबारा नियमों का पालन नहीं किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि डीएम के निर्देशन में जो टीम बनी है वह स्कूलों में पहुंचकर वाहनों की जांच करेगी। कमी मिलने पर उसे मौके पर ही दूर कराया जाएगा। दोबारा जांच में स्कूल के प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं नियमों से वाहनों को चलाने के लिए भी चालक और छात्राओं को जागरूक करेंगे। यह अभियान 15 मई तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें