फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक बोले, आखिरकार कब होगा जर्जर मार्ग का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाइवे को बड़ौत-मुजफ्फरनगर से जोड़ने वाला लिंक रोड पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुका है। बच्चों की परेशानी को देखकर शिक्षक भी परेशान होने लगे है। शिक्षकों ने कहा आखिरकार कब जर्जर मार्ग का निर्माण होगा।
विज्ञापन

क्षेत्र में रहने वाले शिक्षक राज कुमार आर्य का कहना था कि प्रतिदिन लिंक रोड से नगर मेें पड़ने वाले सैकड़ों स्कूलों के हजारों बच्चे इस मार्ग से आवागमन करते हैं, लेकिन जर्जर मार्ग के कारण बच्चों को परेशानी हो रही है। वहीं शिक्षकों को भी बच्चों के साथ हादसे का डर बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग को जल्द से जल्द बनवाने की मांग की। अध्यापक विनोद भारद्वाज कहते है कि लिंक रोड के जर्जर होने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, क्योंकि जर्जर मार्ग के कारण बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंचते हैं। जो बच्चे साइकिल या पैदल स्कूल आते हैं, उनके साथ हादसे की आशंका बनी रहती है, क्योंकि कई बार बड़े वाहन गड्ढों को बचाने के चक्कर मेें दूसरी साइड पहुंच जाते है। शिक्षक अश्वनी कहते है कि बच्चों को ही नहीं स्कूल आने वाले टीचरों को भी जर्जर मार्ग के कारण परेशानी होती है। उन्होंने विभागीय अफसरों से इस मार्ग का जल्द निर्माण कराने की मांग उठाई। शिक्षक सहंसर पाल कहते है कि यह मार्ग जल्द से जल्द बनाना चाहिए, क्योंकि इस मार्ग से न केवल शिक्षक और बच्चे परेशान है। उन्होंने कहा इस मार्ग से आवागमन करने वाला हर वर्ग परेशान है। उन्होंने प्रशासन की अनदेखी पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें