फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म के मामले में समाज के लोगों की पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर के पठानकोट मोहल्ले में युवक ने घर में सोई किशोरी से दुष्कर्म किया। शोर मचाए जाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया और किशोरी के परिजनों ने दुष्कर्म की तहरीर दी। युवक और किशोरी के एक ही बिरादरी के होने से समाज के लोगों की पंचायत में दोनों का निकाह कराने का फैसला लिया गया। बाद मेें दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद थाने के सामने मस्जिद में दोनों का निकाह करा दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार रात्रि पठानकोट मोहल्ले में घर मेें सोई किशोरी से एक युवक ने दुष्कर्म किया। शोर मचाए जाने पर किशोरी के परिजनों ने आरोपी को पकड़कर मंगलवार की सुबह पुलिस को सौंप दिया और थाने में दुष्कर्म की तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा। युवक व किशोरी दोनों पठानकोट के ही रहने वाले हैं। दोनों के एक ही जाति के होने के कारण मंगलवार से लेकर बुधवार की दोपहर तक समाज के लोगों की पंचायत में यह बातचीत चलती रही कि दोनों का निकाह करा देना चाहिए। काफी जद्दोजहद के बाद दोनों पक्ष इस पर रजामंद हुए और कोतवाली में फैसला लिखकर देने पर युवक को छोड़ दिया गया। बाद मेें दोनों पक्षों ने कोतवाली के सामने मस्जिद में दोनों का निकाह कराया गया। बाद में मिठाई वितरित कर लोगों ने दुल्हा-दुल्हन को विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें