बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर बाइक से दिल्ली जा रहे एक युवक को एक केंटर ने टक्कर मार दी । घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने केंटर चालक को पकड़ कर पीटा। बाद में उसे पुलिस को सौंपा।
मृतक दीपक उम्र 25 वर्ष पुत्र ईश्वर सिंह गुराना गांव का रहने वाला है। वह शनिवार को बाइक से अपने काम के लिए दिल्ली जा रहा था, जब वह बड़ौत डिपो के पास पहुंचा तो बागपत की ओर से आ रहे केंटर ने उसे टक्कर मार दी। उसे नगर के एक निजी अस्पताल लाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद लोगों ने केंटर चालक को रविंद्र पुत्र तेजपाल गांव अटाली जनपद मुजफ्फरनगर को दबोचा और उसकी पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने केंटर नंबर यूपी 12 एटी 1365 को कब्जे मेें ले लिया है। चालक ने बताया कि वह पूना से तार लेकर उत्तरकाशी जा रहा था। इस घटना के बाद मृतक की मां रोशनी सूचना पर निजी अस्पताल पहुंची । पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। अभी तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई, उसके भाई का इंतजार किया जा रहा है, जो सीआरपीएफ में नौकरी करता है।