फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूखा रहकर भी बच्चों को दिलाएं तालीम- मौलाना सादिक

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। मदरसा जामिया तहफिजुल कुरान मिलाना में सालाना जलसे का आयोजन किया । इसमें वक्ताओं ने कहा समाज के लोग भूखे रहकर अपने बच्चों को दीन और दुनिया की तालीम जरूर दिलाएं।
विज्ञापन

इसमें बतौर मुख्य अतिथि मौलाना सादिक मिलानवी और मौलाना सारिक दावत बरकातहू ने कहा कि वर्तमान समय में मुसलमान अपनी बद आमाली की वजह से बुरी तरह पिछड़ रहा है। मुसलमान के पास न दीन की तालीम मुकम्मल है और ना ही दुनियावी तालीम। जब तक हम अपने बच्चों को दीन और दुनिया की तालीम मुकम्मल तौर पर नहीं दिलाएंगे, हमारी आने वाली नस्लें यूं ही जलील होती रहेंगी।
उन्होंने कहा वर्तमान समय में मुसलमान अपने आमाल के ऊपर नजर नहीं रखता। नमाज और कुरान पर ध्यान नहीं देता। इस कारण मुसलमान कदम-कदम पर जलील होता है। एक अच्छी खासी तादाद के बावजूद आज हिंदुस्तान का मुसलमान फिरकों में बंटा है। आज के हालात को देखते हुए हमें अपने बच्चों को तालीम से महरूम नहीं रखना चाहिए। हमें भूखा ही क्यों न रहना पड़े। इस मौके पर मौलाना फिरोजुद्दीन ने मुसलमानों से दीन की रस्सी को मजबूती से पकड़ने की हिदायत दी। इस मौके पर मौलाना खालिद, मौलाना आरिफ ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें