बड़ौत (बागपत)।
महावीर स्वामी जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ के तत्वावधान में सर्राफा बाजार मंदिर से भगवान महावीर की विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई दिगम्बर जैन कालिज के मैदान में पहुंची, जहां श्रीजी के अभिषेक के बाद शोभायात्रा मन्दिर पर समाप्त हुई।
शोभायात्रा में सबसे आगे समाज का बैनर लेकर बच्चे चल रहे थे। उनके पीछे नफीरी वादन, ढोल-ताशे व बाहर से आए आधा दर्जन बैंड धार्मिक धुन बजाते चल रहे थे। बीच-बीच में भगवान महावीर पर आधारित झांकियां चल रही थी। पीछे भजन मंडली व उसके बाद रथ चल रहा था, जिसपर भगवान महावीर भगवान की प्रतिमा विराजमान थी। जगह-जगह श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे थे। शोभा यात्रा सर्राफा बाजार से ठाकुर द्वारा, संजय मूर्ति, भगवान महावीर मार्ग होते हुए दिगम्बर जैन कालेज के मैदान में पहुंची, जहां भगवान का अभिषेक करने के बाद शोभायात्रा का जुलूस मंदिर पर समाप्त हुआ।
इससे पूर्व बोलियों का कार्यक्रम हुआ, जिसमें भगवान को रथ में लेकर बैठने की बोली जयप्रकाश दीपक कुमार जैन, सारथी की अनमोल चंद, सुनील कुमार जैन, खजांची की निरंजन लाल तरशचंद जैन, दाया चंवर की बाबूराम हेमंत कुमार जैन, भगवान को माला पहनाने की जयप्रकाश दीपक कुमार जैन, पालकी डंडा नम्बर एक की तरस चंद कोमल जैन, पालकी डंडा नम्बर दो की राजेश कुमार जैन, पालकी डंडा नम्बर तीन की जयप्रकाश जितेन्द्र कुमार जैन, पालकी डंडा नम्बर चार की संतोष कुमार वैभव कुमार जैन, आरती की संतोष कुमार वैभव जैन, मंगल दीप की सुखमाल चंद अंकुर जैन, शान्ति कलश की बोली का विमल प्रसाद राजीव कुमार जैन को सौभाग्य प्राप्त हुआ।
शोभायात्रा को सफल बनाने में राजीव कुमार जैन, सुखमाल चंद जैन, दीपक जैन, अनुराग जैन, अंकु र जैन, कन्हैया जैन, तुषार जैन, पवन जैन, अनुज जैन आदि का सहयोग रहा।