फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावीर जयंती के कार्यक्रम के लिए निकाले गए ड्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
महावीर जयंती उत्सव की तैयारी शुरू
विज्ञापन

बागपत। शहर के दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में महावीर जयंती पर होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। ड्रा के माध्यम से कूपन निकाले गए। इसमें श्री जी का कूपन अनिल जैन-सुनील जैन के नाम निकला।
जैन समाज की ओर से बृहस्पतिवार को महावीर जयंती का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बुधवार को दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में जैन समाज के लोगों की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उसके बाद ड्रा के माध्यम से कूपन निकाले गए। प्रहलाद जैन और आनंद जैन ने बताया कि सारथी का श्रीयांश जैन, चंवर का दीपक जैन-सागर जैन, खजांची का जेके जैन के नाम ड्रा निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील जैन ने बताया कि महावीर जयंती पर छह बजे वेदी की शुद्धि होगी। उसे बाद भगवान नेमीनाथ सहित अन्य भगवान की प्रतिमाओं को वेदी पर स्थापित कराया जाएगा। उसके बाद शांति विधान का पाठ होगा। इसके बाद श्री जी की पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी जो मंदिर से शुरू होकर जैन इंटर कालेज में समाप्त होगी। वहां पर श्री जी का जलाभिषेक के बाद पूजा अर्चना होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें