फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बामनौली में विधायक का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

बामनौली गांव में ग्रामीणों ने रालोद के निष्कासित किए गए छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह का पुतला जलाया। किसानों ने उन पर रालोद को धोखा देने का आरोप लगाया और चौधरी अजित सिंह के निर्णय की सराहना की।
विज्ञापन

रविवार को बामनौली गांव में नरेश डायरेक्टर के नेतृत्व में ग्रामीण मैन बाजार में एकत्र हुए। इस मौके पर उन्होंने छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह के खिलाफ नारेबाजी की और विधायक का पुतला जलाया। उन्होंने कहा विधायक सहेंद्र सिंह ने रालोद को धोखा दिया है। वे हमेशा से ही बीजेपी के हिमायती रहे हैं। राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग कर उन्होंने अपना मकसद साफ कर दिया । रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर सही निर्णय लिया है। ऐसे लोगों की पार्टी में जगह नहीं होनी चाहिए। पुतला जलाने वालों में जयप्रकाश, कालू राम, सुभाष चंद, हरपाल, अरविंद एडवोकेट, इंद्रवीर, कुसुम वीर, ओमकार, उमेश, इंद्रपाल, रविंद्र, सुरेश, राजवीर, लाला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें