फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत कुमार का खिताब जीतकर लौटे पंकज का अभिनंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। झांसी के उमरा गांव में छठे भारत कुमार कुश्ती दंगल में भारत कुमार का खिताब जीकर दाहा गांव लौटे पहलवान पंकज राणा का जोरदार स्वागत किया गया। रघुनाथ खलीफा ने बताया कि 10 व 11 मार्च को संपन्न हुए दंगल में दाहा गांव निवासी पंकज राणा ने 74 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में उमरा निवासी प्रीत पहलवान को पराजित कर भारत कुमार का खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता को 51 हजार रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया। बुधवार को दाहा गांव में चौधरी चरण सिंह व्यायाम अखाड़े पर पहुंचने पर ग्रामीणों और पहलवानों ने पंकज राणा का जोरदार स्वागत किया। भोपाल, रामबीर, सीटू, निर्भय, पप्पू जैन, सुमित राणा, विनीत, अजय, शनि, अंकुश, नुकुल, शिवम, अमर, आशीष, निखिल, शिवांश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें