फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबहे की पटरी टूटी, सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
बासौली में रजबहे की पटरी टूटी, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न
विज्ञापन


रमाला। बासौली गांव के जंगल में रजबहे की पटरी टूटने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। नाराज किसानों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बासौली गांव के जंगल में किसान सेवा राम के खेत में रजबहे की पटरी टूट गई। पटरी टूटने से पानी खेतों में भर गया। इससे किसान जसवंत की आठ बीघा, लक्ष्मण, ओमपाल, रामपाल, ऋषिपाल आदि किसानों की सैंकड़ों बीघा गेंहू, जई, सरसों, ईंख की फसल बर्बाद हो गई। किसानों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग को दी। इसके बाद ही रजबहे का पानी बंद कराया गया। उधर, किसानों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने बताया कि कई दिन पहले रजबहे की पटरी में से ही ने गड्ढा खोद दिया गया था। इसकी सूचना सिंचाई विभाग को दी गई। लेकिन गड्ढा बंद नहीं कराया गया है। इसके चलते यह हालात बने। पीड़ित किसानों ने मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें