फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवी इंटर कॉलेज में शिक्षकों की नियुक्त प्रक्रिया निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जाट शिक्षा सभा के प्रबंधक बिजेंद्र सिंह ने बताया जनता वैदिक इंटर कॉलेज में 38 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को जिला विद्यालय निरीक्षक ने निरस्त कर दिया है।
शनिवार को जाट शिक्षा सभा कार्यालय में हुई बैठक में प्रबंधक बिजेंद्र सिंह बताया कि जनता वैदिक इंटर कॉलेज में 38 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए विभिन्न समाचार पत्रों में 17 जनवरी 2018 को विज्ञापन प्रकाशित कराया। आरोप लगाया कि उक्त विज्ञापन के माध्यम से बेरोजगार अभ्यर्थियों से अवैध धन की लूट व उगाही करने का षड्यंत्र रचा गया । उन्होंने बताया कि उक्त प्रक्रिया को लेकर जाट शिक्षा सभा के पदाधिकारियों ने 24 जनवरी को जिला विद्यालय निरीक्षक बागपत, डीएम, संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ, सचिव माध्यमिक शिक्षा उप्र शासन लखनऊ को शिकायत की । उक्त शिकायत का संज्ञान लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मिश्रा ने 9 फरवरी को पत्र भेजकर स्पष्ट आदेश दिए कि अग्रिम आदेश तक प्रवक्ता और स्नातक वेतनक्रम की नियुक्ति संबंधी कार्यवाही तत्काल निरस्त करें। यदि प्रबंधतंत्र द्वारा शिक्षकों की नियुक्ति की कार्यवाही अमल में लायी जाती है तो इसके लिए प्रबंध तंत्र स्वयं उत्तरदायी होगी। उक्त नियुक्ति प्रकरण की जांच सक्षम अधिकारी से कराने का आदेश भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाट शिक्षा सभा के पूर्व प्रबंधक योगेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि कालेज में शिक्षकों की कमी को देखते हुए नियुक्ति का विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त होने की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें