दोघट (बागपत)। दाहा गांव में चीनी मिलों के गन्ना क्रय केंद्रों पर हो रही घटतौली के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने कहा डीएम से मिलकर प्रकरण से अवगत कराएंगे।
प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा दाहा गांव में भैसाना, खतौली चीनी मिलों के गन्ना क्रय केंद्रों पर चार प्रतिशत तक घटतौली की जा रही है। किसान इसका विरोध करते हैं तो तौल लिपिक तौल बंद करने की धमकी देते हैं। किसानों में घटतौली को लेकर आक्रोश व्याप्त हैं। किसान पूर्व में कई बार घटतौली की समस्या को लेकर एसडीएम बड़ौत से भी मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसानों ने कहा यदि घटतौली नहीं रोकी तो वह उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। किसानों ने इस संबंध में डीएम से भी मिलने का निर्णय लिया। प्रदर्शन में सचिन, रामवीर, महक सिंह राणा, नरेंद्र राणा, राजकुमार, संजीव कुमार, कालू राम, कृष्णपाल, हरेंद्र पहलवान, सोमपाल राणा, शशि, मुकेश, सुखपाल आदि रहे।