शिविर में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए
बड़ौत। आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत की ओर से चल रहे योग एवं चरित्र निर्माण शिविर के दूसरे दिन योगाचार्य रवि शास्त्री ने बच्चो को पीटी, पिरामिड एवं जूडो-कराटे का अभ्यास कराया।
एससी बोस स्कूल प्रांगण में चल रहे शिविर में शास्त्री ने कहा कि लव जेहाद एक साजिश है। इसे देश में फैलाने के लिए विदेशों से धन तक दिया जाता है। आर्य वीर दल द्वारा शिविरों के माध्यम से बेटियों को आत्म रक्षा के लिए लाठी, जूडो-कराटे एवं नैतिक मूल्यों का ज्ञान कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति पर किसी तरह का कुठाराघात स्वीकार नहीं किया जाएगा। बेटियों को मनचलों से डरने की बजाए उनका डटकर सामना करना चाहिए। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए बेटियों को आत्मरक्षा का अभ्यास कराया जा रहा है। इस मौके पर रविंद्र शर्मा, अरूण कुमार शर्मा, नीरज तोमर, शिव कुमार, विवेक, रीना, प्रीति, लता, पंकज त्यागी, सुशील त्यागी, अंशु मलिक आदि उपस्थित रहे।