फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन प्रतियोगिता में श्वेता शर्मा जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें छात्राओं ने कई खेल स्पर्धाओं में दमखम दिखाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुुभारंभ प्राचार्या डा. अनिता जैन, डा. प्रवित्रा खत्री और डा. वंदना शर्मा ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि खेल भी हमारी शिक्षा का एक महत्वपूर्ण अंग है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी खेल एवं व्यायाम जरूरी है।
बैडमिंटन प्रतियोगिता की शुरूआत प्राचार्या डा. अनिता जैन एवं डा. मंजु शर्मा ने सर्विस डालकर कराया। प्रतियोगिता में सीधे दो सेटों को जीतकर बीए तृतीय वर्ष की छात्रा श्वेता शर्मा ने प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा निशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता मेेें बीए द्वितीय की छात्राओं ने बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता मेें बीए प्रथम की छात्रा राशि भारद्वाज ने प्रथम, प्रिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संचालन डा. प्रवित्रा खत्री ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा. अनिता जैन, सीमा जैन, डा वंदना शर्मा, श्रुति गोयल, डा वंदना जैन, कार्यालय अधीक्षक राजेश कुमार जैन का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें