फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों का एक्सईएन द्वितीय दफ्तर पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

विद्युत कर्मियों के दर्जनों बकायादारों पर मेहरबानी कर नया कनेक्शन देने का आरोप लगाकर मंगलवार को कुछ लोगों ने बिनौली रोड स्थित एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। एक्सईएन के दफ्तर में नहीं मिलने पर लोगों ने तहसील में प्रशासनिक अफसरों को शिकायत कर जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

आंदोलनकारियों ने कहा विद्युत निगम हर साल बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए टीम गठित करता है। ताकि टीम नगर व क्षेत्र में अभियान चलाकर बकायादारों के कनेक्शन काटे। उन्होंने कहा नगर में गठित टीम के सदस्यों ने मुख्य शिकायत केन्द्र में कुछ सरकारी कर्मचारी की मिलीभगत कर दर्जनों ऐसे बकायादारों को नये विद्युत कनेक्शन जारी कर दिए हैं जो वर्षों से निगम के लाखों रुपये दबाएं बैठे हैं। उन्होंने बताया कई कनेक्शनों पर नया मीटर लगा है, वहीं कई कनेक्शन अभी भी बिना मीटर संचालित हैं। लगातार शिकायत करने के बाद भी विद्युत निगम के अधिकारी इस मामले मेें कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। बाद मेें उपभोक्ताओं ने तहसील दिवस मेें प्रशासनिक अफसरों को शिकायत कर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई। इस संबंध में विद्युत निगम के एसई योगेश ने कहा शिकायत मिली है। जांच कर जल्द ही कार्रवाई होगी। प्रदर्शन में राजेंद्र, सुभाष, मुकेश, सुरेश, बबलू, सोनू, सत्यपाल, सुधीर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें