फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरौली के क्रय केंद्र बंद, कलक्ट्रेट में किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। छपरौली में आठ दिसंबर से बंद पड़े क्रय केंद्र के न चलने को लेकर किसानों ने कलक्ट्रेट में हंगामा किया। डीएम से मिलकर समस्या बताई। चेतावनी दी जल्द तौल केंद्र नहीं चले तो सड़क पर उतरकर आंदोलन होगा। गेहूं बुवाई का समय निकल रहा है। समस्या जस की तस है।
विज्ञापन

बुधवार को छपरौली के किसान डायरेक्टर ओमबीर सिंह व रणवीर सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने बताया आठ दिसंबर से पांच और छह क्रय केंद्र बंद पड़े हैं। किसानों के खेतों में गन्ना खड़ा हुआ है। गेहूं की बुवाई का समय निकलता जा रहा है। औने-पौने दामों में गन्ने को किसान बेचने को मजबूर हैं। केंद्र को चलवाने के लिए तहसील स्तर से लेकर जिला स्तर तक के अफसरों से शिकायत कर चुके हैं। पूर्व विधायकों के साथ एडीएम, डीसी का घेराव किया , समस्या आज भी जस की तस बनी है। मिलों का पेराई सत्र आधा समाप्त हो गया है। किसानों ने कहा अब तो अपनी समस्या का समाधान कराने का एक ही रास्ता उनके पास है वो आंदोलन। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने डीसीओ सुशील कुमार को बुलाकर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। इसमें रणवीर सिंह, यशपाल, सुरेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, सुकर्मपाल, विपिन कुमार, महिपाल, बिजेंद्र, ओमबीर सिंह, देवेंद्र, सहदेव, हरेंद्र, शिवकुमार, जगवीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें