फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील राठी समेत दस बंदियों को दूसरी जेल में शिफ्ट की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला कारागार में बंद सुनील राठी समेत दस बंदियों को दूसरे जेल में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए जेल प्रशासन ने उच्चाधिकरियों को पत्र भी भेज दिया है। जल्द ही इस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

टीकरी कस्बे का सुनील राठी, दो माह पूर्व ही हरिद्वार से बागपत कारागार में शिफ्ट हुआ था। उस पर संगीन धाराओं में दर्जनों मुकदमे दर्ज है। जेल में रहते हुए ही उसने तीन नवंबर को रुड़की के एक चिकित्सक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मागी है। पीड़ित डॉक्टर की शिकायत पर रुड़की पुलिस ने उसके और उसकी मां राजबाला चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सूत्रों की माने तो उसने बागपत जेल से ही मोबाइल के जरिए से धमकी दी गई। इसका वहां की पुलिस को पता चल गया। इस मामले में रुड़की पुलिस अफसरों ने बागपत जेलर को तलब किया। जेलर ने बयान में बताया कि वे तो रंगदारी मांगने के समय छुट्टी पर चल रहे थे। उन्होंने जेल व्यवस्था के बारे में बताया। इससे स्टाफ की काफी कमी है। इसी कारण जेल में आए दिन बंदियों के बीच विवाद होता रहता है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन सुनील राठी समेत दस बंदियों को दूसरी जेलों में भेजने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए अफसरों को पत्र भेजा जा चुका है। जेलर सुरेश बहादुर सिंह का कहना है कि कारागार में स्टाफ की कमी है। पुलिसवालों की संख्या भी कम है। इसी को देखते हुए दस बंदियों को दूसरी जेल में शिफ्ट करने के लिए अफसरों को लिखा गया है।
पूर्वांचल की जेल में वापस आ गए बंदी
बागपत। जिला कारागार में बंद कई बंदियों को पूर्वांचल की जेलों में शिफ्ट कर दिया गया था। इनमें से कई बंदी वापस आ गए है। इन बंदियों को दोबारा से वहां पर ही भेजने का अफसर प्लान बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें