फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों ने ब्लॉक में नारेबाजी कर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ब्लॉक कार्यालय में ग्राम प्रधानों ने जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा ब्लाक में ग्राम प्रधानों की चार दिन से कार्यशाला चल रही है, इसकी जानकारी प्रधानों को नहीं दी ।
विज्ञापन

प्रत्येक ब्लॉक में सभी निर्वाचित प्रधानों की कार्यशाला का आयोजन सरकार के निर्देश पर किया । इसमें पंचायत से संबंधित जानकारी दी जानी थी। कार्यशाला का प्रचार-प्रसार नहीं किया , इस कारण इक्का-दुक्का प्रधान ही कार्यशाला में पहुंच सके। बृहस्पतिवार को प्रधान बागपत ब्लॉक पहुंचे। जहां पर ग्राम पंचायत सदस्य बैठे मिले, इस पर प्रधानों को शंका हुई तो इसकी जानकारी ली। उन्हें कार्यशाला के लिए बुलाया । इस पर प्रधानों को गुस्सा व्याप्त हो गया है। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान एडीओ पंचायत से नोकझोंक हुई।
प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामपाल धामा ने बताया कि जब ग्राम पंचायत सदस्यों को इसकी जानकारी दी तो प्रधानों को इससे क्यों वंचित रखा गया है। बीडीओ ने सूचना देने के लिए कहा था, फिर भी जानकारी नहीं दी। प्रशासन नहीं चाहता प्रधानों को सरकार की योजनाओं का पता चले। उन्होंने कहा कार्यशाला के लिए आए बजट में भी गड़बड़ी की गई है। डीएम से मिलकर इसकी शिकायत करेंगे और जांच कराएंगे। इनमें सुनील त्यागी, तुलसीराम कसाना, राजीव, दीपक प्रधान, वीर सिंह, वीरेंद्र, राजू प्रधान, दिनेश सतीश त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें