बड़ौत (बागपत)।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहे पांच दिवसीय खेल महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न स्पर्धाओं में बालिकाओं ने दमखम दिखाया।
दूसरे दिन खेल महोत्सव का शुभारंभ करते हुए डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों को मात दे रही हैं। दूसरे दिन जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर रेस में 200 मीटर रेस में अंशिका, 400 मी में ज्योति, ऊंची कूद में अंकिता, साक्षी, दीपिका, सीनियर बालिका वर्ग की 200 मीटर रेस में पूजा, 400 मीटर में सोनम ने बाजी मारी। म्यूजिक चेयर में नेहरू हाउस की टीम ने पटेल हाउस को हराया। विजेताओं को डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य राजीव, मैनेजर विक्रम तोमर और रणपाल ने सम्मानित किया। संचालन रणपाल ने किया।
उधर, लॉर्ड महावीरा एकेडमी में बुधवार को वार्षिक इंटर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता का प्रधानाचार्य विक्रम सिंह डांगी और अभिषेक जैन ने किया। प्रतियोगिता में कुशल, मोक्ष, अवि, अविका, तानिया, मेघा, चिराग, अर्जुन, प्राची, वंशिका, अनमोल, पलक, रोहित, चेतन, अनिकेत, माही, रेनू, सूजल, गरिमा, नमन, प्रिंस, अभिनव, दीया, आगम, काव्या, यश, वंश, अदिति, नंदनी, अवनी, आरोही ने खेल स्पर्धाओं मेें प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें पीटीआई संजय तोमर, राहुल तोमर, अक्षय तिवारी, रेनू जैन, नीलम शर्मा, रंजना शर्मा, अनिल चौधरी, अजेंद्र, जावला, विजय कुमार, निखिल, अनुज मान, अभिषेक जैन शामिल रहे।