बिनौली (बागपत)।
धर्म नगरी बिनौली में स्थित अति प्राचीन जिनालय के आमूल चूल जीर्णोद्वार पश्चात नवनिर्मित जैन स्वेताम्बर मंदिर में आज से श्रीमद विजय नित्यानंद सूरीश्वर महाराज के पावन सानिध्य में छह दिवसीय पंच कल्याणक शुल्क अंजन श्लाका प्रतिष्ठा महा महोत्सव का शुभारंभ होगा।
मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष गौतम चंद जैन ने बताया पंच कल्याणक युक्त अंजन श्लाका प्रतिष्ठा महा महोत्सव सर्व हितकारी इंटर कॉलेज बिनौली परिसर में प्रारंभ होगा। महा महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली । महा महोत्सव में दिल्ली, मेरठ, चेन्नई, अहमदाबाद, कलकत्ता, राजस्थान, मुंबई सहित कई प्रांतों से श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। महामहोत्सव की पूजा अर्चना विधानाचार्य पंडित कलपेश भाई अहमदाबाद के निर्देशन में होगी।
उन्होंने बताया महा महोत्सव के लिए धर्मनगरी बिनौली में आज (बुधवार ) प्रात:काल श्रीमद विजय नित्यानंद सूरीश्वर महाराज का ससंघ सहित मंगल प्रवेश होगा। उन्होंने बताया नव निर्मित श्री विमल जैन श्वेताम्बर मंदिर में विमल नाथ भगवान मूल नायक, भगवान गौतम स्वामी, वाशु पूज्य भगवान, चक्रेश्वरी देवी, पदमावती देवी सहित नो तीर्थंकर भगवानों की मूर्तियां स्थापित की जाएगी।
महा महोत्सव का ब्योरा
8 नवंबर - प्रात:काल 8 बजे संतों का मंगल प्रवेश, 10 बजे धर्म सभा, साय 6 बजे भक्तिभावना।
9 नवंबर - प्रात:काल पूजा महोत्सव, 11-30 बजे दोपहर का स्वामी वात्सल्य, 4-30 बजे से सायंकालीन साधर्मिक वात्सल्य।
10 नवंबर - प्रात:काल जन्म कल्याणक विधान, दोपहर में 18 अभिषेक एवं सूर्य देवी पूजन, एवं गुरु मूर्ति के पांच अभिषेक।
11 नवंबर - प्रात: 8 बजे प्रियवंदा द्वारा जन्म बधाई, भुआसा द्वारा नामकरण, पाठशाला मगन ममेरु लग्न महोत्सव, राज्याभिषेक, राजतिलक, नवलोकांतिक विनती। 11 बजे दीक्षा कल्याणक का भव्यातिभव्य वर घोड़ा, दीक्षा कल्याणक एवं प्रतिष्ठा संबंधी चढ़ावे व रथयात्रा, सायं 6 बजे चैत्य अभिषेक एवं प्रासाद पुरुष प्रतिष्ठा, ( चैत्य प्रतिष्ठा ) रात्रि 8 बजे अधिवासना अंजन विधान।
12 नवंबर - प्रात: 8 बजे केवल ज्ञान कल्याणक प्रथम दर्शन, समोशरण, देशना एवं निर्वाण कल्याणक के 108 अभिषेक, सुबह शुभ बेला में मंगलकारी मुहूर्त में प्रतिष्ठा महोत्सव, ध्वजारोहण, कलश प्रतिष्ठा। 2 बजे अष्टोत्तरी ब्रह्द शांति स्नान विधान, साय 6 बजे कुमार पाल महाराजा की माह आरती एवं भक्ति भावना।
13 नवंबर - सुबह के समय मंदिर द्वार उद्घाटन,