फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने किया बैठक का बहिष्कार, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अफसरों के किसान बैठक में न पहुंचने पर किसानों ने हंगामा किया। किसानों ने बैठक का बहिष्कार कर कहा अधिकारियों का समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं है। किसान कलक्ट्रेट की गैलरी में बैठ गए और विरोध प्रदर्शन किया। भाकियू नेताओं ने हंगामा किया।
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए माह के प्रत्येक तीसरे बुधवार को कलक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में किसान बैठक होगी। इसमें जिलेभर के प्रतिनिधि और संगठनों के लोग पहुंचते हैं। अफसर समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण कराते हैं। बुधवार को भी किसान बैठक थी, लेकिन इसमें डीएम, सीडीओ, डीडीओ और अन्य अफसर नहीं पहुंचे। घंटों इंतजार करने के बाद किसानों का पारा चढ़ गया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा करना शुरू कर दिया।
किसान बिजेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, शिवदत्त, हिम्मत सिंह, इंद्रपाल सिंह, राधेश्याम ने कहा जिले के अफसर किसान हितों में कार्य नहीं कर रहे हैं। पूर्व की किसी भी समस्या का आज तक समाधान नहीं हुआ है। प्रत्येक बैठक में मांग रखी, आश्वासन को दिया जाता है, कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। बैठक में मौजूद उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने समझाने का काफी प्रयास किया, उसकी एक नहीं सुनी। बिना डीएम को शिकायत किए ही किसानों को लौटना पड़ा। उप कृषि निदेशक ने बताया कुछ समस्याएं उन्हें बताई गई है, इनका समाधान कराने का प्रयास होगा। एआर को-ऑपरेटिव विकास कुमार, जिला कृषि अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह, अन्य विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें