फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस काम के एटीएम, नहीं निकलता कैश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के एटीएम बंद रहने से खातेदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कैश निकालने के लिए बैंकों के चक्कर लगाते रहे। अधिकांश पर ताला लटका मिला तो कहीं मशीनें खराब होने की पोस्टर चस्पा मिला। कुछ बैंकों के पास कैश कम रहा, तो कहीं एटीएम ही खराब मिले।
विज्ञापन

शहर में 15 के करीब बैंकों के एटीएम संचालित हैं, लेकिन मंगलवार को अधिकतर में नौ कैश की स्थिति रही। खातेदार एटीएम के चक्कर काटते रहे। नौ कैश की स्थिति होने के कारण लोगों को रुपये निकालने के लिए बैंकों के चक्कर लगाने पड़े। शहर निवासी दीपक गुप्ता ने बताया एटीएम से रुपये निकालने में परेशानी होती है। यह परेशानी एक या दो दिन की नहीं, अधिकांश दिनों में भी यह परेशानी रहती है। राहुल अत्री ने बताया कैश के लिए बैंक की लाइन में केवल इस लिए खड़ा होना पड़ा, क्योंकि एटीएम से रुपये नहीं निकलेे, जो काम पांच मिनट का था, उसके लिए डेढ़ से दो घंटे लग गए। समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। जोगेंद्र शर्मा उर्फ जॉनी ने बताया कैश जमा करने में भी लाइन में लगना पड़ता और निकालने के लिए भी। एटीएम सेु रुपये के लिए चक्कर लगाने पड़ते हैं। उपभोक्ताओं को सुविधाएं कम और परेशानी ज्यादा दी जा रही है।
एलडीएम राजू पीवी ने बताया कैश कम आने से परेशानी हो रही है। इसका जल्द समाधान कर लिया जाएगा। कुछ बैंकों के एटीएम खराब होने के कारण उपभोक्ता परेशान जरूरत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें