बागपत। जिला जाट सभा ने मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें जिले में बढ़ते अपराध सहित किसानों का गन्ना भुगतान और जर्जर रास्तों की मरम्मत कराने की मांग की है।
सोमवार को जिला जाट सभा के सदस्य कलक्ट्रेट में एकत्र हुए और प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे की हालत दयनीय है। इस कारण जिले का विकास नहीं हो रहा है। ईंट भट्ठों के संचालन के लिए स्पष्ट योजना बनाई जाए। जिले में बढ़ रहे अपराध पर रोक लगाने, जिला मुख्यालय पर बस अड्डा बनाने और जिले के बड़े गांवों में रोडवेज से जोड़ने की मांग। इसमें कहा चांदीनगर मार्ग पर पशु पैठ लगता है, वहां छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ी है, इसलिए वहां से पैठ का स्थानांतरण कराने और मलकपुर मिल से जुड़े किसानों का बकाया भुगतान कराने की मांग की। इसमें सभा के अध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया, महासचिव नगेंद्र सिंह, धर्मपाल चेयरमैन, एडवोकेट देवेंद्र आर्य, तेजपाल, ब्रह्म पाल, शीशपाल, ओमप्रकाश धामा, सतेंद्र चौहान, विजय प्रकाश आदि रहे।