पृथ्वी राज चौहान की टीम ने जीता मैच
बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक शाहमल क्रिकेट एकेडमी में रविवार को जूनियर जिला क्रिकेट लीग मैच का आयोजन किया । इसमेें पृथ्वी राज चौहान की टीम ने देव स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम को हराकर मैच जीता। बाद में विजेताओं को सम्मानित किया।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन बागपत के तत्वावधान मेें आयोजित मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विश्वास चौधरी, सुधीर आर्य और कोच प्रतीक तोमर ने संयुक्त रूप से किया। मैच में पृथ्वी राज चौहान एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 112 रन बनाए। इसमें प्रतीक ने 51 रन का योगदान दिया। देव स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से गेंदबाजी कर ध्रुव और यश ने 3-3, शौर्य ने 2 विकेट और निखिल ने एक विकेट हासिल किए। जवाब मेें देव स्पोर्ट्स की टीम मात्र 95 रन पर ही सिमट गई। इसमें हर्षित ने सर्वाधिक 23 रन बनाएं। पृथ्वी राज चौहान एकेडमी के गेंदबाज गोपाल ने 5, विशाल ने 2, प्रतीक, निशांत और वासु ने एक-एक विकेट लिया। मैच का बेस्ट क्षेत्ररक्षण सत्यम, बेस्ट बल्लेबाज मैन हर्षित, गेंदबाज गोपाल और मैन ऑफ दा मैच प्रतीक को चुना। इसमें अंपायर आदित्य पंवार और अरुण, स्कोरर भोला रहा। विजेताओं को जिलाध्यक्ष विश्वास चौधरी ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। संचालन प्रतीक तोमर ने किया।