फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक गर्भवती महिला को बीच रास्तें छोड़ भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। जलालपुर गांव से गर्भवती महिला को लाने पहुंची एंबुलेंस का चालक उसे रास्ते में ही छोड़कर भाग गया। दरअसल, एएनएम ने 102 की बजाय 108 एंबुलेंस को कॉल कर बुलाया था। इस पर एंबुलेंस चालक क्रोधित हो गया। बाद में सीएचसी पहुंचकर महिलाओं ने हंगामा किया।
विज्ञापन

जलालपुर गांव की शहनाज पत्नी सलीम गर्भवती थी। उसने वहां की एएनएम रेखा को एंबुलेंस बुलाने को कहा तो एएनएम ने 108 एंबुलेंस को कॉल किया। जबकि गर्भवती महिलाओं को लाने के लिए 102 एंबुलेंस की सुविधा की गई है। जब 108 एंबुलेंस का चालक अजय कुमार एंबुलेंस लेकर गांव पहुंचा तो गर्भवती महिला को उसने बैठा तो लिया, लेकिन बीच रास्ते छोड़कर चला आया। बाद में एएनएम गर्भवती महिला को लेकर सीएचसी पहुंची और हंगामा किया। सीएचसी अधीक्षक मुकेश उपाध्याय वहां पहुंचे तो उन्होंने एएनएम की जमकर खिंचाई की और कहा तुमने 108 एंबुलेंस को क्यों कॉल किया, जो गर्भवती महिलाओं को लाने के लिए नहीं है। इसके लिए 102 एंबुलेंस लगाई है। उन्होंने एएनएम के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें