बागपत। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में पहली कटऑफ के बाद दाखिलों की संख्या कम रही। बृहस्पतिवार को भी पहली कटऑफ के दाखिले होंगे। 28 जुलाई को दूसरी कटऑफ जारी होगी।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से संबद्ध सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज की पहली कटऑफ जारी की। इसमें बीए, बीएससी मैथ, बीएससी बॉयो और बीकॉम की लिस्ट लगाई। बीए के लिए सबसे ज्यादा पंजीकरण छात्रों ने किया, लेकिन दाखिले के लिए अभी तक कॉलेज नहीं पहुंचे। यह ही हाल अन्य कोर्सों का भी रहा है। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने बताया बीए में 452 सीटें हैं, लेकिन अभी तक 60 दाखिले हुए हैं। यह ही हाल बीएससी मैथ का रहा, इसमें 160 के सापेक्ष 34, बॉयो में 26 और बीकॉम में 45 छात्रों ने दाखिला लिया, इसके लिए भी 160 सीटे हैं। पहली कटऑफ में छात्रों ने दाखिले लेने नहीं पहुंचे है, अभी बृहस्पतिवार का दिन शेष है। छात्रों की संख्या बढ़ जाएगी। उन्होंने बताया 28 जुलाई को दूसरी कटऑफ जारी होगी।