फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौगामा नहर में पानी न आने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा (बागपत)। टीकरी कस्बे में पूर्व चेयरमैन एवं रालोद के प्रदेश महासचिव सोमपाल राठी ने कहा चौगामा नहर में पानी नहीं आ रहा है, जिस कारण किसानों को परेशानी हो रही है। जबकि एक जुलाई के मध्य नहर पानी से भर जाया करती थी। सिंचाई विभाग चौगामा क्षेत्र के साथ भेदभाव कर रहा है।
विज्ञापन

रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह ने नहर को भरपूर पानी दिलवाया है। सरकार बदलते ही चौगामा के किसानों के साथ शोषण किया जाने लगा। ऐसे मौसम में पानी छोड़ा जाता है जब कृषकों जरूरत नहीं होती। फसलें बर्बाद हो जाती है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ शोषण हो रहा है। जल्द व्यवस्था नहीं की गई तो इसके विरोध में रालोद धरने प्रदर्शन करने को मजबूर होगा। वहीं, उन्होंने कहा कि छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को उठाने पर उनका 30 जुलाई को सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता नरेंद्र सिंह और संचालन रामपाल सिंह ने किया। राजबीर सिंह, चौधरी बारू सिंह, सतवीर सिंह, जगवीर सिंह, बिजे सिंह, श्रीपाल, रणवीर सिंह, जग्गू, जयवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें