फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिवसीय निशानेबाजी शूंटिग प्रशिक्षण का धूमधाम से समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
केपी मलिक और दादी चंद्रो से विजेता सम्मानित किए
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)।
श्री ओम सांई शूटिंग रेंज, छपरौली चुंगी परिसर चल रहे पांच दिवसीय निशानेबाजी शूटिंग प्रशिक्षण का रविवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से समापन हो गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा विधायक केपी मलिक और दादी चंद्रो से विजेता शूटर सम्मानित किए।
भाजपा विधायक केपी मलिक, अंतरराष्ट्रीय शूटर दादी चंद्रो, संरक्षक मास्टर रामवीर आर्य, कोच रवि जाटव और मास्टर सुखपाल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर समापन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक केपी मलिक ने कहा युवा देश का भविष्य है। उन्होंने कहा बच्चे फजूर्ली खर्च न करें। पिता की आर्थिक स्थिति का अवलोकन कर परिवार को सहयोग करें। दादी चंद्रो ने कहा बालिकाएं हर क्षेत्र में आज बालकों से आगे निकल रही है, हर परिवार को बालक और बालिका को शिक्षा और खेल के क्षेत्र में समान मौके देने चाहिए।। संरक्षक मास्टर रामवीर आर्य ने लक्ष्य बनाकर मेहनत करने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक केपी मलिक और दादी चंद्रो ने शूटिंग प्रशिक्षण के दौरान आयोजित प्रतियोगिता के विजेता शूटरों को सम्मानित किया। विजेता शूटरों ने सम्मान पाकर देश भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा। संचालन कोच रवि जाटव ने किया। अंत में मास्टर रामवीर आर्य ने मुख्य अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान उमंग आर्य, अजय तोमर, अंकुश, हिमांशु शर्मा, अंकुर, छायांक, साजन, प्रहलाद प्रजापति, संजय शर्मा, आरिफ, अखिलेश, आदर्श विक्रम सिंह, सुमित, रवि, सन्नी, तनीष, योगेंद्र यादव, भावना, कामना, शिवानी, साक्षी, मीरा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें