फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद केंद्र पर तौल कार्य बंद, परेशान हुए किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं खरीद केंद्र पर तौल कार्य बंद, परेशान हुए किसान
विज्ञापन


बिनौली (बागपत)। राजकीय गेहूं खरीद केंद्र बिनौली पर पिछले तीन दिन से गेहूूं खरीद न होने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन बार-बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे किसानों में रोष है। वे आंदोलन का मन बना रहे है।
विज्ञापन

किसानों की सुविधा के लिए बिनौली में खाद्य विभाग द्वारा राजकीय गेहूं खरीद केंद्र की स्थापना की गई थी। इस पर गत तीन दिन से खरीद नहीं हो पा रही है। आसपास के दादरी, रंछाड, जिवाना, बिजवाडा, सिरसली आदि कई गांवों के किसान रोज केंद्र पर अपना गेहूं विक्रय करने आते हैं। लेकिन खरीद न होने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को किसानों ने रविंद्र हट्टी के नेतृत्व में विभागीय अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उधर केन्द्र प्रभारी मधु शर्मा का कहना था कि केन्द्र पर लक्ष्य से ज्यादा खरीद हो चुकी है तथा खरीदे गए गेहूं को मेरठ गोदाम पर ट्रकों की लाइन लगी होने से उठान की समस्या है। उन्होंने किसानों को दाहा केंद्र पर गेहूं विक्रय करने की भी सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें