संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी(बागपत)। अमीपुर बालैनी गांव में लगे विद्युत ट्रासंफार्मर से सामान चोरी कर लिया गया। इसके बाद गांव के 200 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिस कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
अमीपुर बालैनी गांव के ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार रात चोरों ने गांव में लगा 250 केवीए के ट्रासंफार्मर से कीमती सामान चोरी कर लिया। इसके बाद गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर से सामान चोरी होने की जानकारी हुई। उन्होंंने कहा कि बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण पेयजल, पशुओं के लिए चारे समेत अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। उधर, थाना प्रभारी साक्षी सिंह का कहना है कि जांच कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।