फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार से मांगी 20 हजार की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी एक दुकानदार से बाइक सवार तीन बदमाशों ने 20 हजार रुपये की रंगदारी मांगी है। रुपये नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। इससे परिवार दहशत में है। उन्होंने पुलिस से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी निवासी सतीश जैन पुत्र मंगलसैन जैन ने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार की शाम वह परिवार के साथ घर पर थे। इसी दौरान दो बाइक सवार तीन युवक आए और गाली गलौज करते हुए उसके बारे में पूछा। परिजनों के मना करने पर धमकी दी कि यदि तीन दिन में 20 हजार रुपये नहीं दिए तो पूरे परिवार को ऊपर पहुंचा देंगे। इसके बार आरोपी फरार हो गए। इससे परिवार दहशत में आ गया। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें